फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 100 सांपों को पकड़ चुके किसान की अंगुली में सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। निरपुड़ा गांव में 100 सांपों को पकड़ने वाले ब्रजेश राणा के निर्माणाधीन मकान में एक सांप निकल गया। ब्रजेश राणा हाथ में दस्ताने पहनकर सांप को पकड़ने लगे तो उसने हाथ की अंगुली में डस लिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

रक्षित राणा ने बताया कि उनके खेत और घर में अकसर सांप निकलते रहते हैं। सांप को मारने के बजाय उसके पिता ब्रजेश राणा हाथ में दस्ताने पहनकर सावधानी से सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं। वह अभी तक 100 सांप पकड़ चुके हैं क्योंकि गांव में पांच-छह दिन में सांप निकलते रहते हैं।
बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान में सफाई कराई जा रही थी। वहां रखे स्टार्टर के पीछे से एक सांप निकल गया। उसके पिता ने दस्ताने पहनकर सांप को पकड़ लिया, तभी सांप ने हाथ की अंगुली में डस लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। इसके अलावा हरदोई जिले के धर्मपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद को बड़ौत में सांप ने डस लिया, जिन्हें एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शाहिद अली का कहना है कि सांप के डसने पर झाड़फूंक करने वालों के पास जाकर समय बर्बाद करने के बजाय सरकारी अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें