दोघट। एक गांव में खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला को नलकूप में ले जाकर गांव के ही किशोर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथी सागर ने महिला की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीएचसी में पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक अक्तूबर की सुबह मजदूरी के लिए बड़ौत गया था। शाम करीब पांच बजे घर वापस आया तो पत्नी वहां नहीं मिली। बच्चों ने बताया कि वह खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई है। उसने अपनी पत्नी को फोन किया तो पत्नी ने नदी के पास स्थित नलकूप पर जल्दी आने के लिए कहा, जो रो रही थी। वहां से भागते हुए खेत में पहुंचा तो किशोर उसकी पत्नी को पीटता हुआ मिला। आरोप है कि अपनी पत्नी को बचाकर वहां से ले जाने लगा तो किशोर के दोस्त सागर ने उसके परिवार को मारने की धमकी दी। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।