बागपत। ढिकाना गांव के ईंट भट्ठे पर ट्रक में ईंट भर रहे मजदूर विपिन निवासी गौरीपुर जवाहरनगर के पेट में सांप ने डस लिया। साथियों ने विपिन का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाकर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव निवासी विपिन ईंट ढोने वाले ट्रक पर मजदूरी करता है, जो शनिवार शाम साथियों के साथ ट्रक में ईंट लेने ढिकाना गांव के भट्ठे पर गया था। बताया कि ट्रक में ईंट भरते समय दो ईंटों के बीच में छिपा सांप अचानक बाहर आ गया, जिसे देखते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। तभी सांप विपिन के ऊपर गिर गया और उसने पेट में डस लिया। इस मामले में डॉ. शाहिद अली का कहना है कि मेरठ मेडिकल में विपिन की हालत में सुधार बताया जा रहा है।