फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चौबली और लुहारी गांव में सांप ने दो युवकों को डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांप ने लुहारी गांव में शुक्रवार रात लोकेश कुमार और चौबली गांव में शनिवार की सुबह राकेश कुमार के पैर में डस लिया। परिजनों ने दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाने के बाद चिकित्सक ने मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चौबली गांव निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपने जीजा के साथ कमरे में सो गए थे। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चारपाई पर एक सांप आ गया, जिसने उसके पैर की अंगुली में डस लिया। उसने कमरे की लाइट जलाई तो वहां लगे इन्वर्टर के ऊपर सांप बैठा हुआ मिला। शोर मचाने पर आए परिवार वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। इसके अलावा लुहारी गांव निवासी राकेश कुमार शुक्रवार रात अपने परिजनों के साथ मकान की छत पर बैठे हुए थे। तभी चारपाई के नीचे आए सांप ने उनके पैर में डस लिया। इस मामले में डॉ. शाहिद अली का कहना है कि एंटी स्नेक वेनम की 10-10 वैक्सीन लगाकर दोनों मरीजों को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें