फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग से बढ़ रहे सांस के मरीज, आंखों में हो रही एलर्जी

विज्ञापन
बागपत के एक अस्पताल में बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में प्रतिदिन हो रही सौ से अधिक ओपीडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सांस की 100 ओपीडी हो रही है। सीएचसी बागपत पर भी सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। स्मॉग का असर लोगों की आंखों पर भी पड़ रहा है। स्मॉग से आंखों में जलन व एलर्जी के मरीज बढ़ रहे है।
वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जिला अस्पताल में सांस, अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि स्मॉग के कारण गला, खांसी व सांस की परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग सौ सांस व सीएचसी पर 25 मरीजों की ओपीडी हो रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना के कारण अस्पताल में कम लोग आ रहे है। इसके बावजूद रोजाना 100 ओपीडी सांस, अस्थमा व गले मरीजों की ओपीडी हो रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव शर्मा का कहना है कि स्मॉग के कारण आंखों की बीमारी बढ़ने की संभावनाएं रहती है। स्मॉग से आंखों में जलन, एलर्जी की समस्या हो जाती है। जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक आंखों की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़ रही बच्चों की ओपीडी
बागपत। सर्दी शुरू होने से बच्चों की ओपीडी भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल व सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले अधिकांश बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ बच्चों की ओपीडी बढ़ रही है। सर्दी के कारण खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे है। सीएचसी पर प्रतिदिन बच्चों की 50 से अधिक ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें