फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद सुप्रीमो की हालत में मामूली सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा के जिला गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की तबियत में सोमवार को मामूली सुधार हुआ है। हालांकि जिले में चौधरी अजित सिंह के समर्थक अभी भी उनकी तबियत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनकी पौत्री साहिरा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जयंत चौधरी ने अपने ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी दी थी। शनिवार की रात में चौधरी अजित सिंह की तबियत अचानक बिगड़ने पर उन्हें हरियाणा के जिला गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के उनके तमाम समर्थक चिंतित हो गए थे। उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जाने लगी थीं। पार्टी के हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष यशवीर सिंह और प्रेस प्रवक्ता अरुण तोमर उर्फ बॉबी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चौधरी अजित सिंह की तबियत में पहले से सुधार हुआ है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वह जल्द ही अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें