फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के छह युवक कर्फ्यू में फंसे

Tue, 12 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में फंसे नगर पालिका परिषद के सभासद जयदीप धामा के घर में चिंतित परिजन फोन पर सकुशल होने की जानकारी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेकड़ा। जम्मू के पुलवामा में आतंकी के मारे जाने के बाद हालात बिगड़ने पर कर्फ्यू लगा है। वहां चार दिन से खेकड़ा निवासी छह युवक फंसे हैं। इससे सभी के परिजन काफी चिंतित हैं।  
विज्ञापन


खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी अमरपाल पुत्र बाबूराम, मोहल्ला चक्रसैनपुर निवासी जयदीप सभासद, मोहल्ला रामपुर निवासी डॉ. अनुराग कौशिक, मोहल्ला औरंगाबाद निवासी रवि, बंटी, कुक्की आदि  छह दिन पहले जम्मू कश्मीर घूमने गए थे। कश्मीर में चार दिन पहले आतंकी के सेना से मुठभेड़ में मारे जाने के बाद वहां बिगड़े हालात और लगे कर्फ्यू के चलते सभी वही फंसे हैं।

उनके वापस नहीं लौटने एवं कर्फ्यू में फंसे होने के कारण उनके परिजन गहरे सदमे में डूबे हैं। परिजन उनके सकुशल वापस लौटने की भगवान से कामना कर रहे हैं। परिजन खासे चिंतित हैं और फोन कर उनसे बात कर रहे हैं। युवकों के परेशान परिजनों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से उनके जम्मू कश्मीर में फंसे बच्चों को अतिशीघ्र सुरक्षित निकलवाकर घर भेजवाने की मांग की।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया  फोन पर वह लगातार अपने बच्चों ने संपर्क कर रहे हैं। वह वहां कर्फ्यू में सुरक्षित हैं। उन्हें उनके वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें