बागपत। झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया। छपरौली ब्लाक के किरठल, लूंब और तुगाना गांव के 24 डॉक्टरों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने कहा यदि सही प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके तो रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
झोलाछाप डॉक्टरों के मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के कई मामले हैं। ऐसे चिकित्सकों पर नकेल डालने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने छपरौली ब्लाक के तुगाना, लूंब और किरठल गांव में 24 झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी किए और कहा तीन दिन में सही दस्तावेज जमा नहीं किए तो उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन अधिकारियों को भी कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल के निर्देश पर छपरौली ब्लाक के तुगाना, लूंब और किरठल गांव के 24 झोलाछापों को नोटिस जारी किए हैं।
rपुलिस नहीं करती कार्रवाई
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले खेकड़ा, बागपत, बड़ौत और पिलाना ब्लाक के दो दर्जन से अधिक बिना डिग्री वाले डॉक्टरों को नोटिस के बाद रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। खेकड़ा और छपरौली पुलिस ने दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था।
r44 के खिलाफ दर्ज हो चुका मुकदमा ः बागपत। स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया 26 झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ पहले राउंड में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, दूसरे राउंड में 12 और तीसरे में छह के खिलाफ हुई थी रिपोर्ट। कुछ झोलाछाप चिकित्सकों को को नोटिस जारी हो चुका है, जल्द कई अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।