फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह टीमें करेंगी खाद बिक्री की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया गठन, 25 मार्च तक जिले भर में होगा खाद के स्टॉक का सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद बिक्री में अनियमितता रोकने को डीएम राजकमल यादव ने छह टीम गठित की है। यह टीम 25 मार्च तक जिले के सभी छह ब्लॉकों में खाद बिक्री केंद्रों पर पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक व भौतिक स्टॉक का सत्यापन करेगी। यदि किसी केंद्र पर दोनों स्टॉक में भिन्नता या किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार को बागपत ब्लॉक, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल को खेकड़ा ब्लॉक, उपायुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र सिंह को छपरौली, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को बड़ौत, जिला उद्यान अधिकारी अरुण दिनेश को पिलाना, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती को बिनौली ब्लॉक की जिम्मेदारी दी है। साथ ही इन अधिकारियों के सहयोग के लिए सहायक विकास अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम 25 मार्च तक खाद बिक्री केंद्रों पर स्टॉक का सत्यापन करेंगे। दो प्रारूपों में सत्यापन की रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को सौंपेंगे। यदि किसी केंद्र पर पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक और भौतिक स्टॉक में भिन्नता या अनियमितता पाई जाती है तो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1995 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें