फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों की मौत, लखनऊ तक हंगामा और अब तक दर्ज नहीं मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं चेती, लोगों के बीच नाराजगी
विज्ञापन

- पुलिस को मृतक मुकेश त्यागी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। चमरावल में छह लोगों की मौत के बाद पुलिस के ढुलमुल रवैये का एक और मामला सामने आया है। लखनऊ तक हंगामा हुआ और तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। लीपापोती और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चमरावल गांव के मामले में पुलिस की कार्रवाई फिर सवालों के घेरे में है। छह लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने शनिवार देर शाम तक कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया था। चार लोगों का अंतिम संस्कार पुलिस कार्रवाई बिना कर दिया गया था। श्यामलाल प्रजापति की मौत के बाद हंगामा शुरू हुआ। ग्रामीणों ने खुलेआम आरोप लगाया कि जहरीली शराब से मौत हुई है। डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने मृतक की अंतिम यात्रा रुकवाकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इसके अगले दिन मुकेश त्यागी की हालत खराब हुई और मेरठ ले जाते वक्त मौत हो गई। दो पोस्टमार्टम और छह मौत हो जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक चमरावल गांव के प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मृतक मुकेश त्यागी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मेरठ से रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - मनीष मिश्रा, एएसपी।
विज्ञापन

21 गिरफ्तार और 372 लीटर शराब बरामद
बागपत। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध शराब की तस्करी करने वाले 21 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने 372 लीटर देशी शराब बरामद की है। रमाला पुलिस ने सूप निवासी भूपेन्द्र पुत्र गजराज, रोशन पुत्र लक्ष्मण, किशनपुर निवासी राजू उर्फ राजीव, कंडेरा निवासी कुलदीप सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार किए। दोघट पुलिस ने बामनौली निवासी अभियुक्त राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश, पुसार निवासी बुद्धु पुत्र रतन सिंह, टीकरी निवासी सतवीर पुत्र ताराचंद, गैडबरा निवासी देशपाल पुत्र महेंद्र, भड़ल निवासी चांदवीर को गिरफ्तार किया है। सिंघावली अहीर पुलिस, बिनौली थाना पुलिस, थाना कोतवाली बागपत, बालैनी पुलिस ने अभियान चलाकर देशी शराब और आरोपी पकड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें