फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छह पेंड्रोल क्लिप चोरी

Mon, 15 Jan 2018 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बडौत के रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से हटा पेंड्रोल क्लिप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पटरी से छह पेंड्रोल क्लिप चोरी हो गए,  अभी तक जीआरपी और स्टेशन मास्टर को पेंड्रोल क्लिप चोरी होने की जानकारी नहीं है। इससे अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन


बड़ौत रेलवे स्टेशन पर नंबर दो प्लेटफार्म पर रेलवे पटरी से छह पेंड्रोल क्लिप गायब मिले। इसकी भनक रेलवे विभाग को नहीं लगी। जबकि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे विभाग कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। इस पटरी से लगातार ट्रेनें गुजर रही है। 

अभी तक गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में जीआरपी ने कहा कि अभी तक उन्हें किसी ने सूचना नहीं दी है और स्टेशन मास्टर को भी इसकी जानकारी नहीं मिली। जब मीडिया कर्मियों ने इसकी जानकारी दी तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने सेक्शन इंजीनियर को इसकी सूचना दी, लेकिन देर शाम तक वहां से गायब पेंड्रोल क्लिप को नहीं लगवाया गया था। 
विज्ञापन


नहीं हो रही पेट्रोलिंग
 रेलवे को पेंड्रोल क्लिप चोरी होने का पता नहीं चला। इससे इस बात का तो खुलासा हुआ है कि पटरी पर पेट्रोलिंग ही नहीं हो रही है। ये हाल तो तब है कि पटरी पर पेट्रोलिंग होने के सख्त निर्देश है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें