डीएम ने कन्वर्जन संघ के माध्यम से समूह की महिलाओं के साथ बैठक की
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आईसीडीएस एकीकृत बाल विकास सेवा के साथ कन्वर्जन संघ के माध्यम से समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। इसमें शुद्ध पुष्टाहार उत्पादन के लिए छह लघु उद्योगों का पंजीकरण कराया।
बैठक में बागपत विकास खंड से अन्नपूर्णा प्रेरणा महिला लघु उद्योग की अध्यक्ष बबली शर्मा, बड़ौत से लक्ष्मी प्रेरणा महिला लघु उद्योग की अध्यक्ष सुषमा, रोजी-रोटी प्रेरणा महिला लघु उद्योग बिनौली सविता शर्मा, शक्ति प्रेरणा महिला लघु उद्योग छपरौली की सरोज बाला अध्यक्ष ,नारी शक्ति प्रेरणा महिला लघु उद्योग की अध्यक्ष निरोज और सफल प्रेरणा महिला लघु उद्योग कि अध्यक्ष अमरेश हैं।
डीएम ने कहा महिला सशक्तिकरण तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं को शुद्ध पुष्टाहार उपलब्ध कराने के लिए जिले में छह समूह लघु उद्योग बनाए हैं। उन्होंने कहा पुष्टाहार उत्पादन के लिए महिलाओं को रोजगार मिलने से जिले में विकास के आयाम खुलेंगे। इस दौरान प्रभारी सीडीओ हुबलाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन, उपायुक्त एनआरएलएम बी पी सिंह मौजूद रहे।