त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, सात सहायक चुनाव अधिकारी रखे गए हैं रिजर्व
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम राजकमल यादव ने प्रत्येक ब्लॉक पर एक चुनाव अधिकारी और उनके सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। सात सहायक निर्वाचन अधिकारी रिजर्व रखे गए हैं।
खेकड़ा ब्लॉक के लिए निर्वाचन अधिकारी वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर नीरज सेंगर, पिलाना ब्लॉक के लिए बीएसए राघवेंद्र सिंह, बड़ौत ब्लॉक के लिए जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, बागपत ब्लॉक स्वत: रोजगार उपायुक्त ब्रजभूषण सिंह, छपरौली ब्लॉक के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम, बिनौली ब्लॉक के लिए एआर कोआपरेटिव देवेंद्र सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कुल सहायक निर्वाचन अधिकारी 46 बनाए गए हैं। इसके अलावा सात रिजर्व रखे गए हैं।
जिले में यह है न्याय पंचायत
बागपत। छह ब्लॉक में 46 न्याय पंचायत है। जिनमें काठा, सांकरौदा, बड़ागांव, फिरोजपुर, बेहड़ापुर, ललियाना, फुलैरा, डौला, हिसावदा, बुढ़सैनी, अमीपुर बालैनी, पिलाना, खट्टा प्रहलादपुर, ढिकौली, मुकारी, बडक़ा, बिजरौल, मुकुंदपुर, कंड़ेरा, फतेहपुर, कासिमपुर खेड़ी, सादिकपुर सिनौली, बरवाला, अंगदपुर, लुहारी, सुल्तानपुर हटाना, सरूरपुर कलां, सूजरा, धनौरा सिल्वरनगर, गाधी, निरोजपुर गुर्जर, मीतली, कूड़ी, रमाला, सूप, राजपुर, रठौड़ा, चांदनहेड़ी, बिनौली, बिजवाड़ा, मवी कलां, बामनौली, दाहा, निरपुड़ा, आजमपुर मुलसम, पुसार, गांगनौली, बरनावा न्याय पंचायत हैं।