फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा... दूसरे का खून हूं और लगा ली फांसी

विज्ञापन
बागपत के अर्जुनपुरम कालोनी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अर्जुनपुरम कॉलोनी में कक्षा 12 के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर की अर्जुन पुरम कालोनी में कक्षा 12 के छात्र ने घर में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार को अर्जुनपुरम कालोनी निवासी छात्र वंश ने घर के तीसरी मंजिल में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां बसंती ने बताया कि वंश दोपहर के समय घर के तीसरी मंजिल में पढ़ाई करने के लिए गया हुआ था। शाम पांच बजे बड़ी बहन ने दूध लाने के लिए उसे आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा छात्र वंश पंखे से लटका हुआ था। शव देखते परिजनों होश उड़ गए। आसपास के लोगों ने कमरे का गेट तोड़कर छात्र का शव पंखे से उतारा। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझसे गलती हो गई मुझे माफ कर देना
बागपत। सुसाइड नोट में छात्र वंश ने लिखा कि मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर देना... दूसरे का खून हूं, इसलिए मुझे माफ कर देना। मां बसंती ने बताया कि छह बेटियां पर एक बेटा वंश ही था, जिसे आश्रम से लेकर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें