फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : कोरोना के बीच जानलेवा बुखार का कहर जारी, तीन महिलाओं सहित छह की मौत

Mon, 03 May 2021 10:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
covid-19 death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में कोरोना के साथ साथ जानलेवा बुखार का कहर जारी है। सोमवार को सांकरौद गांव में जानलेवा बुखार से तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए बगैर मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ ताहिर का कहना है कि गांव में हुई मौत के बारे में विभाग के पास कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


सांकरौद में सोमवार को 62 वर्षीय कंवरपाल सिंह, 58 वर्षीय इंद्र, 64 वर्षीय चिन्ताराम, 65 वर्षीय चमेली पत्नी हुकम, 46 वर्षीय गीता पत्नी सूरज और अपने ननिहाल में रह रही 12 वर्षीय रूकसाना की बुखार से मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे और प्राइवेट चिकित्सक से अपना उपचार करा रहे थे।

उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को इन सभी की मौत हो गई। गांव में एक साथ छह मौत होने से शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना जांच कराए व पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए बगैर ही शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बुखार से आए दिन हो रही मौतों के चलते ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ ताहिर का कहना है कि गांव सांकरौद में हुई मौतों कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें