फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत की छह कॉलोनी विकास कार्यों से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
-सभासद ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समाधान कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका के सभासद विक्रांत तोमर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बिनौली मार्ग की छह कॉलोनियों में विकास कार्य न होने की शिकायत की है। इन कॉलोनियों में तीन साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जबकि यहां के निवासियों ने चुनाव में मतदान किया था।

सभासद तोमर ने बताया कि वर्ष 2023 में नगर पालिका के चुनाव हुए थे। इसके बावजूद चरण सिंह विहार, कोमल विहार, न्यू सिटी, दयानंद नगर, वर्दा ज्योति और न्यू राम नगर में कोई काम नहीं हुआ। निवासियों को नाली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका इन क्षेत्रों को अपनी सीमा से बाहर बताकर पल्ला झाड़ लेती है। इससे पहले भी तत्कालीन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। नगर पालिका चेयरपर्सन बबीता तोमर ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 2023 से पहले सीमा विस्तार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन बबीता तोमर ने बताया कि इन मोहल्लों के लोगों की वोट तो पालिका में बनी हुई है। हालांकि किन्हीं कारणों से इन्हें सीमा विस्तार से बाहर रखा गया। पालिका की तरफ से इन क्षेत्रों को सीमा के अंदर लेने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो इन कॉलोनियों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें