फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटकर गिरने से छह गोवंशीय पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। क्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव में किसान के ईख के खेत में बिजली का तार टूटकर गिरने से छह गोवंशों की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गोवंशो को गड्ढा खुदवाकर दबवाया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर निवासी सतपाल पुत्र माम चंद शनिवार सुबह अपने खेत पहुंचे तो उन्हें ईख के खेत में कुछ गोवंश मृत पड़े दिखाई दिए। मृत गोवंशों को देखकर वह घबरा गए और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को मृत गोवंशों की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान खेत में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार खंभे से इंसुलेटर के टूटने से खेत में पड़ा मिला। बिजली की तार की चपेट में आने से गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। थाना पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ग्रामीणों की मद्द से गोवंशों को जमीन में दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें