फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: निजी अस्पताल में प्रसव कराना पड़ा भारी, छह आशा कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त

Fri, 18 Jul 2025 06:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में डीएम अस्मिता लाल ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में बड़ा कदम उठाते हुए छह आशा कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त कर दी। नसबंदी में लापरवाही बरतने पर सर्जन को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
प्रसव कक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय और आंगनबाड़ी की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने निजी अस्पताल में प्रसव कराने पर छह आशा कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त कर दी। नसबंदी में रूचि नहीं लेने पर चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


डीएम ने परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा में बताया कि 45 के लक्ष्य के सापेक्ष 20 की प्रगति हुई। महिला नसबंदी में 395 के लक्ष्य के सापेक्ष 396 की उपलब्धि दर्ज की गई। नसबंदी के कार्य में रूचि नहीं लेने पर सर्जन डॉ. जितेंद्र यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाए ताकि बुजुर्गों को योजना का लाभ मिल सकें।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

डीएम ने छपरौली व बिनौली में कैंटीन खोलने के लिए उपायुक्त स्वत रोजगार को निर्देश दिए। उन्होंने निजी अस्पतालों में प्रसव कराने पर आशा कार्यकर्ता सुदेश, रंजीता, बबली, इंद्रा देवी, रजनी, सुनीता की सेवा समाप्त कर दी और जल्द ही नई भर्ती करने के सीएमओ को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. तीरथलाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण में धीमी प्रगति वाले विभागों को चेतावनी दी
कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में संचारी रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। सभी विभागीय अधिकारी अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें ताकि बीमारी को फैलने से बचाया जा सकें।

उन्होंने पंचायती राज विभाग सहित कई विभागों के कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, जल जनित रोगों की जानकारी देने के निर्देश दिए। गलियों में सफाई, फॉगिंग, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव आदि पर ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें