फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे जो हो जाएं, नहीं लगने देंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
चाहे जो हो जाएं, नहीं लगने देंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन

बागपत। सिसाना गांव में पुलिस की ओर से महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में रालोद प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। गांव में सिस्टम नहीं लगाने देंगे।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिह गठीना के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने रालोद नेताओं को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। आरोप लगाया कि अधिकारी खड़े रहे और महिलाओं के साथ पुलिस ने अभद्रता की। जिन पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ अभद्रता की है, अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हुई है। ग्रामीण बाबू ने बताया कि उसका घर तो हाईवे निर्माण में चला गया। वह खुद बीमार है, उसके साथ भी अभद्रता की गई। बाबूराम, राजेश चौहान, रघुवीर सिंह, कालूराम, राजकुमार, तिलकराम, सोहनवीर सिंह, कैलाश चंद ने बताया कि बुजुर्ग महिलाओं के साथ अभद्रता की गई है। महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मी गर्दन पकड़कर खींचकर ले गए, जबकि मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। ग्रामीण इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, धर्म सिंह, वीरेंद्र चेयरमैन, कलीम अल्वी, ब्रह्मपाल, राजेंद्र चौधरी हेवा, ओमवीर ढाका, वीरेंद्र बैंसला, शरद तोमर, कृष्णपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें