फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत विधायक व पत्नी की संपत्ति में पांच साल में हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी से लेकर बैंक खाते में जमा राशि भी बढ़ी, विधायक ने गाड़ी भी बदली
विज्ञापन

शपथ पत्र के अनुसार विधायक केपी मलिक पर दर्ज नहीं है आपराधिक मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत से भाजपा विधायक केपी मलिक व उनकी पत्नी की संपत्ति में पांच साल में काफी इजाफा हुआ है। नकदी से लेकर बैंक खाते में जमा राशि बढ़ी है तो विधायक बनने के बाद लग्जरी गाड़ी भी बदली। नामांकन के साथ जमा कराए गए शपथ पत्र के अनुसार विधायक केपी मलिक पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
वर्ष 2017 में बताई थी नकदी व संपत्ति
विधायक केपी मलिक पर दस हजार नकद राशि, खातों में 27 लाख, 80 हजार की एफडीआर, एलआईसी पॉलिसी 75 हजार 938, दस ग्राम सोना, एक गाड़ी, 60 लाख की कृषि भूमि, प्लाट व मकान एक करोड़, कॉमर्शियल जमीन 80 लाख, अन्य जमीन छह करोड़ रुपये की संपत्ति थी। उनकी पत्नी पर 85 हजार 970 नकद राशि, खातों में चार लाख 41 हजार 890, एलआईसी पॉलिसी 90 हजार 500, लोन 46 लाख 52 हजार 226, एक गाड़ी, 410 ग्राम सोना, कृषि भूमि 30 लाख 68 हजार 480, घरेलू संपत्ति आठ लाख, कॉमर्शियल 45 लाख, रेसिडेंट बिल्डिंग 50 लाख के अतिरिक्त अन्य चल-अचल संपत्ति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शपथ पत्र में बताई नकदी व संपत्ति
विधायक केपी मलिक के पास ढ़ाई लाख नकद राशि, एक करोड़ 32 लाख रुपये खाते में जमा, दो लाख की एलआईसी पॉलिसी, एक करोड़ 64 लाख 68 हजार कंपनी में लगे, दो गाड़ी, कृषि भूमि 17 लाख 50 हजार, अन्य भूमि 95 लाख, ऋण तीन करोड़ 50 लाख 58 हजार है। उनकी पत्नी पर एक लाख 70 हजार नकद राशि, बैंक खाते में 12 लाख रुपये, 31 लाख 94 हजार कंपनी में लगे, एलआईसी पॉलिसी एक लाख 65 हजार, सोना 410 ग्राम, पत्नी पर कृषि भूमि 35 लाख, अन्य भूमि एक करोड़ 40 लाख, ऋण दस लाख 91 हजार दर्शाया है। इसके अतिरिक्त अन्य संपत्ति भी दर्शाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें