फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोघट के शिव दुर्गा मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त
विज्ञापन

फोटो- पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे के शिव दुर्गा मंदिर में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस माैके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माैजूद रहे।
विज्ञापन


मंदिर में पंडित अमित दीक्षित व अभिषेक कौशिक ने विधि-विधान से यज्ञ कराया, यजमान सुरेंद्रपाल शर्मा रहे। इसके बाद कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने फीता काटकर किया। महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर कस्बे की पट्टी भोजान, पट्टी तिरोसिया, पट्टी शोरा की गलियों से होते हुए मंदिर पर पहुंची। यात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कथा वाचक पंडित विजय कांत भारद्वाज ने भागवत कथा का महत्व बताया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कथा में मास्टर महेंद्रपाल शर्मा, मनोज शर्मा, भारत भूषण शर्मा, किरनपाल, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें