फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकली श्रीजी रथ यात्रा, मंदिरों में ही की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कोरोना संक्रमण के चलते पहली बार दस लक्षण पर्व के बाद भगवान महावीर की रथ यात्रा नहीं निकाली जा सकी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ , शान्तिनाथ, भगवान महावीर, भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

दस लक्षण पर्व के बाद खेकड़ा नगर में वर्षों से जैन समाज रथ यात्रा निकालता रहा है। शनिवार को श्रीजी की रथ यात्रा निकाली जानी थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते रथ यात्रा नही निकल सकी। क्षेत्र के बडागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर, श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर, नगर में छोटा बाजार स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर, जैन कालेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, आदिनाथ जैन मंदिर, चंद्रप्रभु दरबार, श्रीधरणेंद्र पद्मावती धाम आदि मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेन्स के साथ श्रीजी की विशेष पूजा की। कार्यक्रम में सुमेर जैन, नरेश जैन, राहुल जैन, जिनेश जैन, अजेश जैन, ओमप्रकाश जैन, राजेश जैन, कमल जैन, अंकुश जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, नवीन जैन, जुगमंदरदास जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें