फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस बनी दो करोड़ की परियोजना

विज्ञापन
डौलचा गांव स्थित पानी की टंकी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी। डौलचा गांव में दो करोड़ से तैयार कराई गई पेयजल की परियोजना शोपीस बन गई है। पिछले पांच साल में गांव में पेयजल लाइन की लीकेज ठीक नहीं हो पाई है। पेयजल की सप्लाई न होने के कारण ग्रामीण हैंडपंप और सबमर्सिबल के सहारे पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर है। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग करने के बाद भी अधिकारी अनजान बने हुए हैं, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए जल निगम की ओर से डौलचा गांव की साढ़े सात हजार की आबादी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए 2012-13 में दो करोड़ आठ लाख 79 हजार रुपये ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया गया था। टैंक निर्माण के बाद गांव में पेयजल लाइन बिछाकर व लोगों को कनेक्शन देकर पेयजल की सप्लाई शुरू कराई गई थी।
मगर पेयजल लाइन जगह-जगह से लीकेज होने के कारण पिछले पांच साल से गांव में पेयजल की सप्लाई बंद है। कई बार ग्रामीण लीकेज ठीक कराने की मांग कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को हैंडपंप और सबमर्सिबल के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

----
- गांव में लोगों को पेयजल के लिए बनाई गई दो करोड़ से अधिक लागत की परियोजना ठप पड़ी है। पेयजल की सप्लाई न होने के कारण लोगों शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। - दौलतराम यादव
- गांव में पिछले पांच साल से पेयजल की सप्लाई बंद है। लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - राजकुमार
- कई बार ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों को हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। - चरण सिंह
- टंकी के पानी की सप्लाई न होने के कारण गांव के लोग हैंडपंप और सबमर्सिबल से पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर है। - बिमलेश देवी
----
कोट...
पेयजल की सप्लाई बंद होने के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जल्द ही अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की जाएगी। - गुलशन कुमार, ग्राम प्रधान
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से संपर्क कर इस बारे में जानकारी कराई जाएगी और गांव में टंकी से पेयजल की सप्लाई शुरू कराई जाएगी। - अवनीश गुप्ता, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें