फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी केंद्र परिसर में सामान्य के साथ दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बीआरसी केंद्र परिसर में सामान्य के साथ दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी प्रियंका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सबसे पहले दिव्याग छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं हुई। कुर्सी दौड़ में छात्रा आरजू प्रथम, छात्र हर्ष द्वितीय रहे। लेमन दौड़ में कार्तिक गौना प्रथम और कासिब फिरोजपुर द्वितीय रहे। रेल रस्साकसी में राहुल की ए टीम ने शिवांशु की बी टीम को हराया। ड्राइंग में कासिफ प्रथम और चांद द्वितीय रहे। सामान्य बच्चों की प्रतियोगिता में फिरोजपुर न्याय पंचायत और खेकड़ा नगर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर बालक दौड़ में छात्र आसिफ प्रथम, बादल द्वितीय रहे। 50 मीटर बालिका दौड़ में छात्रा शाहीन प्रथम और रिहाना द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में आसिफ प्रथम और बादल द्वितीय रहे। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में शाहीन प्रथम और दिव्या द्वितीय रहे। जूनियर स्तर की सौ मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम और सन्नी द्वितीय रहे। जूनियर बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में सानिया प्रथम और रितिका द्वितीय रहे। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, जिला समन्वयक राजपाल जैंथ, राजकुमार वर्मा, रूपेश चौधरी, सुनील डागर, विजय विमल, शक्ति सिंह, हरेंद्र सिंह, लता देवी, चारू, पूनम, राखी आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें