गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में तिरंगा बनाओ तिरंगा लहराओ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आजादी की 74वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में तिरंगा बनाओ तिरंगा लहराओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देश के प्रति अपने प्रेम व स्नेह को दर्शाया।
प्रतियोगिता के कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों ने भाग लिया और राष्ट्रीय ध्वज बनाकर लहराया। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को देश से जोड़ना व तिरंगे का महत्व से अवगत कराना। प्रतियोगिता आयोजन प्रतिभा राज व अजय राणा के निर्देशन में कराया गया। इसमें युविका, कुशाग्र, अर्श व अक्षिता को प्रथम, अभिनव ठाकुर, अंश शर्मा, मनन, नमनदीप व दक्ष द्वितीय तथा दिपांशु, संस्कृति, यशस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हुमेरा, टीना, अनीता, रितेश, पारुल, सुजाता सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल ने छात्र, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।