फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर के भाई ने एसपी को बताया, सुनील राठी के दबाव में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- परमवीर तुगाना की हत्या के आरोपी अब तक नहीं किए गए गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस साठगांठ कर आरोपियों के नाम निकालने की तैयारी में
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। तुगाना गांव के पूर्व प्रधान कृष्णवीर ने कहा कि पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के दबाव में काम कर रही है। उनके भाई परमवीर की हत्या में नामजद आरोपी खुले घूम रहे हैं। परिवार को जान का खतरा बना है। अभियुक्त गिरफ्तार नहीं किए गए तो उन पर हमला किया जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व प्रधान ने समर्थकों के साथ एसपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। पूर्व प्रधान का कहना है कि परमवीर पर 26 जून को हमला हुआ था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक किसी भी नामजद आरोपी के घर पर दबिश नहीं दी है। इसके उलट आरोपियों के नाम मुकदमे से निकाले जाने की तैयारी है। फरार आरोपियों पर इनाम भी घोषित नहीं किया है। छपरौली थाने की पुलिस की जानकारी में पूरा प्रकरण है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुनील राठी तिहाड़ जेल में रहते हुए भी जिले में लगातार अपराध कर रहा है। उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। हरवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, बृजपाल, योगेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार और बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें