फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। मुख्य बाजार में जूते के शोरूम में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे आसपास की दुकानों और बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर, तब तक करीब दस लाख के जूते और अन्य सामान जल गया था। व्यापारियों ने पीड़ित दुकानदार के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

कोताना गांव की रहने वाली रिया और दिया जैन पुत्री पंकज जैन बड़ौत नगर की पट्टी मेहर में रहती हैै। उनकी मुख्य शिकायत केंद्र से 20 मीटर की दूरी पर प्रकाश बूट हाउस के नाम से जूते की दुकान है। रिया जैन के मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई। वह और अन्य कर्मी दुकान से बाहर आ गए। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। आसपास की दुकानों और बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रिया के मुताबिक आग में 10 लाख के जूते व अन्य सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें