फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत, दो छात्र घायल

Tue, 22 Apr 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। बड़ौत-लुहारी मार्ग पर सोमवार को लुहारी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार रतन सैनी (65) की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार छात्र उज्ज्वल व दीपक को भी टक्कर मार दी गई, जिससे वह घायल हो गए। घायलो को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। लुहारी निवासी रतन सैनी सोमवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। उसके आगे बाइक पर शामली निवासी छात्र उज्ज्वल व दीपक भी बड़ौत से लुहारी अपने सोनू के घर जा रहे थे। लुहारी के पास पीछे से भूसा लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने एक साथ दोनों बाइकों में टक्कर मार दी और वहां रुके बिना ही आगे निकल गया।
विज्ञापन

टक्कर लगने से रतन सैनी वहां सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने दुकानदार का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया कि मृतक के पांच लड़के व दो लड़कियां हैं, जबकि पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक गांव में परचून की दुकान चलाता था। वहीं, शामली के छात्रों ने बताया कि वह बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में स्नातक की परीक्षा देने लिए आए थे। परीक्षा देने के बाद लुहारी गांव में अपने दोस्त सोनू से मिलने जा रहे थे। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें