फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठगों के निशाने पर पुलिस भर्ती के लिए चिकित्सा जांच कराने वाले अभ्यर्थी

Tue, 22 Apr 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की मंगलवार से चिकित्सा जांच शुरू होगी। जिन युवाओं की जांच होनी है, उनको भी ठगों ने झांसे में लेना शुरू कर दिया है। उनके पास चिकित्सा जांच में पास कराने के लिए फोन करके संपर्क किया जा रहा है और उनसे ठगी का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने इसको देखते हुए उनसे किसी के झांसे में नहीं आने की अपील की।
विज्ञापन

जिले में पुलिस भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच मंगलवार से पुलिस लाइन में शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों का बोर्ड गठित कर दिया है तो पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं कर दी। जिससे चिकित्सा जांच के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
मगर, इससे पहले ही अभ्यर्थियों के पास ठगों के फोन पहुंचने शुरू हो गए हैं। उनको चिकित्सा जांच में पास कराने के नाम पर रुपये की मांग की जा रही है। अब चिकित्सा जांच के बाद अभ्यर्थी सीधे वर्दी पहनकर ट्रेनिंग पर जाएंगे, इसलिए वह ठगों के झांसे में आ सकते हैं। इसलिए ही उनसे संपर्क किया जा रहा है। सरूरपुर गांव के रहने वाले एक युवक के पास फोन करके कहा गया कि वह चिकित्सा जांच में पास होना चाहता है तो उसका काम 50 हजार रुपये में हो जाएगा।
विज्ञापन

मगर, युवक ने ठग को कॉल करने के लिए साफ इंकार कर दिया। इस तरह ही बड़ौत के नरेंद्र के पास कॉल की गई, जिसके भाई का पुलिस में चयन हुआ है। उससे भी चिकित्सा जांच में पास कराने के नाम पर रुपये मांगे गए। वह भी समझ गए कि इस तरह ठगी का प्रयास किया जा रहा है तो उन्होंने इसके लिए इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें