फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के परिजनो ने दुकानदार पर छेडछाड का आरोप लगा की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। युवती के परिजनों ने नगर के एक दुकानदार की छेड़छाड़ का आरोप लगाकर धुनाई कर दी। इसमें दुकानदार घायल हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार में एक युवक फोटो फ्रेम की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे एक मोहल्ला निवासी युवती उसकी दुकान पर तस्वीर लेने पहुंची। आरोप है कि दुकानदार तस्वीर दिखाने के बहाने उसे दुकान के अंदर ले गया। वहां उससे छेड़छाड़ कर दी। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इससे परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने दुकानदार की लात-घूसे और डंडे से जमकर धुनाई कर दी। इससे दुकानदार घायल हो गया। पड़ोसी दुकानदारों ने युवती के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें