फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज के चलते बहन ने बाजारों में की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भैयादूज के चलते बहन ने बाजार में की खरीददारी
विज्ञापन

बागपत। भैयादूज के पर्व को लेकर बहन ने अपनी तैयारी पूरी की। त्योहार के चलते वाहनों में भीड़ रही। शहर के बाजारों में भी भारी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। जिले के सभी बाजार और मुख्य चौराहों पर दुकानें सजी हैं , जहां पर महिलाओं से लेकर पुरुषों ने पर्व से संबंधित सामान खरीदा।
मंगलवार को भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारी बहन ने सोमवार से ही शुरू कर दी। दुकानों से सूखे नारियल (गोले) और मिठाई की खरीदारी की। सुबह से ही बाजार में भारी भीड़ रही जो शाम तक रही। शहर सहित जिले के मुख्य चौराहों पर लगी दुकानों से दूर दराज के लोगों ने त्योहार से संबंधित सामान की खरीदारी की। वहीं मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदी। वहीं गिफ्ट सेंटरों पर भी भीड़ रही। यहां से बहन ने भाई को और भाई ने बहन को देने के लिए आकर्षक और मनमोहक गिफ्ट खरीदे। दुकानदार प्रदीप गौतम ने बताया कि पहले सूखे नारियल (गोले) 240 रुपये किलो बेचे थे, लेकिन इस वर्ष दाम में गिरावट आई है। इस बार 200 रुपये किलो की दर से गोले बेचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों में रही यात्रियों की भीड़
बागपत। भैयादूज को देखकर वाहनों में भारी भीड़ रही। ट्रेनों से लेकर प्राइवेट बसे और रोडवेज बसों में लोग गणतव्य के लिए रवाना हुए। अधिकांश बसों भरकर चल रही थी। खिड़कियों से लेकर छतों पर सवार होकर गणतव्य तक पहुंचे। वहीं डग्गामार वाहनों का भी लोगों का सहारा मिला। वह भी यात्रियों को खचाखच भरकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें