फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बजे से पहले ही धड़ाधड़ गिरने लगे दुकानों के शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वंदना चौक पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है। शुक्रवार रात रात्रि कर्फ्यू और दो दिन सप्ताहांत कर्फ्यू के चलते आठ बजते ही नगर के बाजार सूने हो गए, केवल मेडिकल की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग कोर्ट रोड, ईदगाह रोड, यमुना रोड, सिसाना रोड के अलावा बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड मार्केट मुख्य बाजारों व चौराहों और पुराना कस्बा में गश्त की लोगों को रात्रि कर्फ्यू का पालन कराया। इस दौरान मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही लोग इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए। नगर के मुख्य चौराहे पर आठ बजे के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बेवजह इधर-उधर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। मास्क का प्रयोग न करने वालों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें