बाजारों में लगातार बढ़ रही रोनक, मंदी से उभरने लगा व्यापार
7 से 11 व 13, 14 और 16 को खूब होगी खरीदारी
बड़ौत। बाजारों को मंदी से उबारने में त्योहारी सीजन वरदान साबित होगा। त्योतिष के मुताबिक सात, 11,13,14 और 16 नवंबर की तिथि सामान खरीदने के लिए बेहद ही शुभ है। जो लोग मुहूर्त और शुभ दिन के हिसाब से खरीदारी करते हैं उनके लिए खुशखबरी है।
यह जानकारी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी पंडित आकाश भारद्वाज ने दी है। इनका कहना है कि नवंबर माह की इन तिथियों में खरीदारी के विशेष योग हैं। इन दिनों में खरीदारी करना अति शुभ होगा। व्यापार भी फिर से खड़े होंगे।
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। त्योहारों में बढ़ती खरीदारी को देखते हुए दुकानदारों ने सामान का स्टॉक करना प्रारंभ कर दिया है। लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए त्योहारी सीजन में दुकानदारों को काफी उम्मीदें हैं।