फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सांसद ड? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कहा कि बच्चों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए शिक्षक की अहम भूमिका है। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को सिखते जाओ-सिखाते जाओ का नारा दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ राजपाल सिंह ने कहा कि निशानेबाजी में कैरियर बनाने के अवसर है। इससे पूर्व स्कूल के संस्थापक तेजपाल सिंह और प्रबंधक जयचंद ने सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और उनके प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, डॉ राजपाल सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि इस शूटिंग प्रतियोगिता में एयर राइफल, एयर पिस्टल के साथ यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए 105 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। सबसे जूनियर एक दस साल का बच्चा और सबसे सीनियर 55 साल की महिला प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर कोच परवेज, आमोल प्रताप, सूजल कर्णवाल, नीतू सोहराण, देवेंद्र कुमार, प्रमोद पंवार, हरेंद्र कुमार, अवध कुमार, डॉ दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें