फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटिंग में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली में हुई प्रदेश स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में लिया था हिस्सा
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। फाल्कन शूटिंग रेंज भड़ल के खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित प्रदेश स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि 21 से 30 जून तक चली प्रतियोगिता में हासिल हुई।
विज्ञापन

कोच अंकुश राणा ने बताया कि यह चैंपियनशिप दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई थी। भड़ल के खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। आईएसएसएफ सीनियर वर्ग की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शिवम राणा ने रजत पदक जीता। टीम वर्ग में शिवम राणा, ऋषभ और प्रिंस ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई। कोच राणा ने यह भी बताया कि ये खिलाड़ी पहले भी कई बार पदक जीत चुके हैं। शिवम राणा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने टीम वर्ग में ऋषभ और प्रिंस के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर विशेष कुमार, हिमांशु पाल, देव और हर्ष उज्ज्वल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें