जूम एप पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ दो दिवसीय जाटेंग ओपन ऑनलाइन इंडोनेशिया चैंपियनशिप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दो दिवसीय जाटेंग ओपन ऑनलाइन इंडोनेशिया शूटिंग चैंपियनशिप में बिग शॉट शूटिंग एकेडमी के 11 शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप का आयोजन जूम एप पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था।
एकेडमी के डायरेक्टर सौरभ तोमर ने बताया कि चैंपियनशिप में थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, भारत सहित कई देशों के 500 शूटरों ने जूम एप पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया था। सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी शूटिंग रेंज में ही निशाने साधे। इसमें एकेडमी के हर्ष तोमर, मोहित ने एयर राइफल जूनियर मेन, विवेक तोमर, सहज व कुणाल मलिक, अक्षय वेदवान ने एयर राइफल यूथ मेन, अक्षित तोमर ने एयर पिस्टल यूथ मेन, वर्तिका मालिक, सुहानी, महिमा जावला ने एयर राइफल यूथ वूमेन, अजय तोमर ने एयर राइफल जूनियर मेन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोच अनु तोमर ने बताया कि सोमवार को इस चैंपियनशिप का परिणाम घोषित किया जाएगा।