बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को लुधियाना, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली और पानीपत के 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अचूक निशाने साध कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कोच राजपाल सिंह ने खिलाड़ियों को अनुभव के साथ शूटिंग टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और अभ्यास से जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। प्रतियोगिता में स्कूल के चेयरमैन बेगराज, प्रबंधक जयचंद, कोच प्रवेज, कोच अमोल प्रताप, कोच मनीष बालियान, कोच राहुल शर्मा, कोच विकास कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रमोद पंवार, हरेंद्र पंवार, अवध कुमार, डॉक्टर दिनेश चौधरी मौजूद रहे।