फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चैंपियनशिप में चौथे दिन बागपत के शूटरों का दबदबा

Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
लक्ष्य पर निशाना:- बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना लगात
विज्ञापन
बिनौली। बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में चल रही वोल्थर कप शूटिंग चैंपियनशिप में रविवार को हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व यूपी के शूटरों ने निशाने लगाए। इसमें चौथे दिन बागपत के शूटरों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में हरियाणा के यमुना नगर निवासी निशांत कांबोज ने 600 में 588, सहारनपुर के अजीम ने 575 अंक और जूनियर पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी हर्ष कुमार ने 587 अंक प्राप्त किए। डेप पुरुष वर्ग में रुड़की के अभिनव देशवाल ने 576 अंक प्राप्त किए।
दस मीटर एयर पिस्टल एनआर सब यूथ महिला वर्ग में बागपत की डोली ने 400 में से 381, जूनियर पुरुष वर्ग में बागपत के अभिनव कुशवाह ने 383 तो बागपत के संगम पंवार ने 379 अंक प्राप्त किए। यूथ पुरुष वर्ग में बागपत के बादल तोमर ने 380 व विधुर तोमर ने 379 अंक प्राप्त किए। चैंपियनशिप में कोच सचिन कौशिक, वाजिद खान, अभिराज, मनु तोमर, अक्षिता सोलंकी, उदित धामा, अभय धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें