रमाला। किरठल गांव के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में बालक वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले खेले गए। इसमें विजेताओं को ट्राॅफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार को बालक वर्ग के ग्रीको रोमन के मुकाबले होंगे।
चैंपियनशिप का शुभारंभ अर्जुन आवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। वहां 74 किलो में अमरोहा के रोहनपाल, बहराइच के सुधांशु यादव, जौनपुर के अमित यादव, मुरादाबाद के सत्यम, आगरा के अमन परिहार, बागपत के राजन, मुजफ्फरनगर के हिमांशु, गाजियाबाद के सलमान ने अपने मुकाबले जीते। 65 किलो में भदोही के रवि, बागपत के अक्षय, झांसी के सतेन्द्र, बरेली के नवीन, आगरा के दाऊजी, बागपत के सत्यम, मथुरा के शिवा, बहराइच के रितेश, अयोध्या के संदीप, कुशीनगर के शिवपाल, गाजीपुर के अनिल, मेरठ के सौरव ने अपने मुकाबले जीते।
79 किलो में शामली के गौतम, मुजफ्फरनगर के जुबैर, आगरा के धर्मवीर, गौतमबुद्धनगर के विरेंद्र यादव, बागपत के हिमांशु, नंनदनीनगर के राहुल यादव, अयोध्या के रविंद्र, मऊ के रविचंद्र, कुशीनगर के आदित्य व गाजीपुर के प्रतिमा ने मुकाबले जीते। सोमवार को ग्रीको रोमन प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस दौरान विजय चौहान, सुधीर प्रमुख, कल्लू प्रधान, गुल्लू राणा प्रधान, धर्मेंद्र खोखर, अर्जुन अवार्डी सुनील राणा मौजूद रहे।
वहीं, रटौल के कहरका गांव में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कहरका, जेपी साधपुर, सुन्हैड़ा व रामनगर सहित कई टीमों ने जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कपिल त्यागी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता दो श्रेणी 45 व 60 किलो भारवर्ग में बांटकर कराई गई। 45 किलो तक में कहरका ए ने गाजियाबाद की ककरोला टीम को हराया तो जेपी साधपुर ने बजरंग बली क्लब टीम को हराकर जीत दर्ज की। 60 किलो तक में रामनगर की रेशम टीम ने केटी विंग को हराया। इसके अलावा सुन्हैड़ा ने शामली की टीम, थाना भवन ने दिल्ली की टीम को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मोनू कुमार, रामवतार चेयरमैन, नोरंग उस्ताद, हमबीर सिंह, विशाल चौधरी, शक्ति सिंह, मोनू प्रधान, अमित शर्मा मौजूद रहे।