बड़ौत/बिनौली। पेरिस ओलंपिक में हरियाणा की शूटर मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर सोमवार को बड़ौत व बिनौली क्षेत्र की शूंटिग रेंज पर शूटरों ने खुशी में मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
नगर में बिग शॉट शूंटिग एकेडमी पर डायरेक्टर सौरभ तोमर व अंतरराष्ट्रीय शूंटिग कोच अनु तोमर के निर्देशन में प्रिंस तोमर, विशेष पंवार, आरव, वंशिका आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। डायरेक्टर सौरभ तोमर ने महिला शूटरों को मनु भाकर से प्ररेणा लेकर देश के लिए आने वाले समय में पदक लाने का आह्वान किया। उधर, दादी चंद्रो शूटिंग रेंज पर शूटरों ने खुशी मनाई। रेंज अध्यक्ष विनोद तोमर ने बताया कि शूटर दादी स्वर्गीय चंद्रो तोमर का सपना था कि कोई लड़की ओलंपिक गेम्स पिस्टल स्पर्धा में पदक जीते। मनु भाकर ने ओलंपिक गेम्स पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर दादी का सपना पूरा किया है। इस खुशी में रेंज पर सुमित राठी, शेफाली तोमर, कोच वाजिद खान, विनोद शर्मा, रामबीर, प्रमोद, अक्षिता तोमर, मानवी, तनु, वंश कौशिक, संगम पंवार, अक्षित तोमर, रजत, केविन गौतम, अफसर मलिक ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। उध, एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब अंगदपुर, बिनौली राइफल क्लब पर भी मनु भाकर के पदक जीतने की खुशी में शूटरों ने मिठाई बांटी।