फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों ने जौहड़ी में जीते पदक

Sun, 04 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के जौहड़ी गांव में एक से दो अक्तूबर तक महात्मा गांधी मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बागपत शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


एकेडमी के अध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी के अंकित कुमार ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, सलभ जगमोहन ने कांस्य पदक, सीनियर वर्ग में नितिन कुमार ने रजत पदक तथा दीपक कुमार ने कांस्य पदक, यूथ वर्ग में अजय धनकड़ ने रजत तथा सब जूनियर वर्ग में निखिल चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया।

इनके अलावा आकाशदीप, अभय, परमजीत, यशवीर, निखिल, नकुल शर्मा, लक्ष्य, कुमार वैभव, अंकित चौधरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उपरांत शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशों, डॉ. सुनील दत्त शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय शूटर और कोच डॉ. राजपाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें