फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। श्री ओम सांई शूटिंग एकेडमी में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बाबा शहीद शाहमल स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीतने वाले और पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ एकेडमी के प्रबंधक मास्टर रामबीर आर्य तपस्वी ने किया। उन्होंने बताया 28 से 30 जुलाई तक बाबा शहीद शाहमल स्टेडियम कोताना रोड पर वन टारगेट शूटिंग एकेडमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमें एकेडमी के शूटर तुषार गर्ग ने दस मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 378 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। तुषार गर्ग ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का भी खिताब जीता। इसके अलावा एकेडमी के शूटर मोनू तोमर, प्रियांस तोमर, जतिन तोमर, जतिन श्योराण, शिवम तोमर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्वागत करने वालों में एकेडमी के कोच अंकुर शर्मा, रविंद्र दूहुण, उमंग आर्य, सावेज, अभिषेक तोमर, केतन, चेतन, नितिन, नितिन, वंश, शरद, आयुषी, आयुष, रुद्ध प्रताप, अग्निवेश, मयंक, विशाल, अखिलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें