फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर दादी चंद्रो की हालत में अब सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शूटर दादी चंद्रो तोमर की हालत में अब सुधार है। कुछ दिन पहले तबियत खराब होने पर उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से वह भी संक्रमित हो गईं थी और सांस लेने में परेशानी होने लगी थी।
विज्ञापन

जिले के जौहड़ी गांव निवासी चंद्रो तोमर (89 वर्ष) शूटर दादी के नाम से मशहूर हैं। कुछ दिन पहले उनकी तबियत कुछ खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था। चंद्रो तोमर को लेकर लोग ज्यादा चिंतित न हों, इस वजह से परिजनों ने उनकी तबियत खराब होने की जानकारी गुप्त रखी थी। आनंद अस्पताल में ही उपचार के दौरान वह किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हो गई थी। सांस लेने में भी परेशानी होने लगी थी। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनके प्रशंसक और समर्थक चिंतित थे। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जाने लगी। इस बारे में उनके पुत्र विनोद तोमर ने बताया कि अब माताजी की तबियत में काफी सुधार है। चिकित्सकों ने कुछ टेस्ट कराए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज शाम को या बुधवार सुबह आ जाएगी। उपचार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है। चिकित्सकों से बातचीत के बाद उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें