फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता शोरूम मालिक व युवकों के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना रोड बिजलीघर के समीप स्थित जूता शोरूम में घुसकर मालिक व कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम कोताना रोड बिजलीघर के समीप स्थित जूता शोरूम में 10-15 लोगों ने घुसकर मालिक केशोराम जैन पर जानलेवा हमला बोल दिया था। हमलावरों ने विरोध करने पर कर्मचारी अनिरुद्ध व दीपक शर्मा के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। इस दौरान एक आरोपी ने केशोराम जैन पर पिस्टल तान दी तथा जान से मारने का प्रयास किया था। घटनाक्रम की तीन वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। इस संबंध में केशोराम जैन ने कोतवाली पर दो नामजद व अन्य अज्ञात में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर सोमवार को व्यापारियों ने एएसपी मनीष मिश्र से शिकायत की थी। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें