फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनगढ़ प्रधान के मकान पर फायरिंग

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दीवार पर लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के रोशन गढ़ के गांव के प्रधान नाजिम के मकान पर छह संदिग्ध लोगों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि संदिग्ध लोगों ने परिजनों के साथ मारपीट कर फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने राशन डीलर के साथ भी झगड़ा किया। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच के अफसर बताया। इससे गांव में हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रधान ने कहा आरोपी उसे मारने के इरादे से आए थे। उसने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

 प्रधान नाजिम ने शिकायती पत्र में कहा वह बृहस्पतिवार को बड़ौत गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे छह संदिग्ध लोग खुद को क्राइम ब्रांच के अफसर बताते हुए उनके मकान में घुसे। आरोपियों ने परिजनों के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। इतना ही नहीं आरोपियों ने वहां फायरिंग भी की। इस दौरान राशन डीलर अनिल के साथ भी आरोपियों ने झगड़ा किया। इससे वहां हंगामा हो गया। लोगों ने आरोपी तीन संदिग्ध लोगों को पकड़कर मकान में बंद कर दिया और उनके तीन साथी खेतों में छुप गए।   ग्रामीणों ने पीछा कर खेतों से उन्हें पकड़ा। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया। प्रधान ने कहा आरोपी उसको जान से मारने की नियत से आए थे। आरोपी असारा गांव से हैं। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी उन पर क्यों हमला करने आए थे।  बालैनी थाना प्रभारी लोकेश शर्मा ने कहा प्रथम दृष्टता पता चला है कि राशन डीलर एक महिला को राशन नहीं दे रहा था। महिला के परिजन राशन डीलर से शिकायत करने के लिए आए थे। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें