संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की एकता कालोनी में बुधवार की रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया और उनके बीच धारदार हथियार चले। जहां एक पक्ष ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने अपने रुपये मांगने के कारण हमला करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर शिकायत की। शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी व बेटी बुधवार को बाजार से घर लौट रही थी। तभी मोहल्ले के युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसका विरोध करने पर बुधवार रात उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष ने एसपी को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी फर्नीचर की दुकान से उधार लिए सामान के रुपये मांगने पर हमला कर दिया।
स्कूल के लिए गई छात्रा लापता
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के लोग बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को कक्षा 11 में पढ़ने वाली बेटी स्कूल में फीस जमा करने के लिए गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने मेरठ के परतापुर निवासी एक युवक पर बेटी को लेकर जाने आरोप लगाते हुए उसे बरामद करने की मांग की है।- संवाद