फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के लिए चलाया जाएगा शारदा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आउट ऑफ स्कूल बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए जिले में शारदा (स्कूल आए हर दिन) अभियान चलाया जाएगा। अभियान अंतर्गत पांच से 14 वर्ष तक के बच्चों का चिह्निकरण कर स्कूलों में पंजीकरण कराया जाएगा। दो चरणों में चलने वाले अभियान में प्रथम चरण में दस से 15 सितंबर तक घर-घर सर्वे और दूसरे चरण में 15 से 30 नबंबर तक ईंट भट्ठा व खादानों में कार्य करने वाले परिवारों के बच्चों को चिह्नित कर बच्चों का पंजीकरण व नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान अंतर्गत जिले को पांच से छह वर्ष आयु वर्ग के 276, सात से दस वर्ग में 1608 और 11 से 14 आयु वर्ग में 460 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सर्वे अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रथम चरण में घर-घर जाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नित कर उनका पंजीकरण कर विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। दूसरे चरण मे ईंट भट्ठा और खादानों में कार्य करने वाले परिवार के बच्चों का सर्वे कर आयु के आधार पर विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में सभी बीईओ, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें