फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा आज, होंगे महालक्ष्मी पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा आज, होंगे महालक्ष्मी पूजन
विज्ञापन

बड़ौत। शरद पूर्णिमा बुुुधवार को 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा से अमृत बरसता है। यही कारण है कि इस दिन चंद्रमा की चांदनी को इतना महत्व दिया जाता है। इस मौके पर खीर वितरण के साथ महालक्ष्मी पूजन, महारास, भजन संध्या के आयोजन होंगे।
पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया वैदिक ज्योतिष विज्ञान में मन का स्वामी चंद्रमा को माना गया है। ज्योतिष विज्ञान की खोजें भी इस बात की पुष्टि करती हैं कि चंद्रमा यदि दोष युक्त है तो व्यक्ति का मानसिक संतुलन गड़बड़ा जाता है, यदि मानसिक रोगों से ग्रस्त व्यक्ति के जीवन में चंद्रमा और अमावस्या इन दो तिथियों पर विशेष ध्यान देकर उसके व्यवहार को आंका जा सके, तो विज्ञान कहता है ऐसे मानसिक रोगियों को सदा के लिए ठीक किया जा सकता है। इस दिन और खासतौर पर रात में बुराई से दूर रहना चाहिए। शराब का सेवन न करें। इसके स्थान पर औषधियों से बने दूध का सेवन करने से सेहत को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा से होती है गर्म दूध पीने की शुरूआत
बड़ौत। आयुर्वेद की परंपरा में शीत ऋतु में गर्म दूध का सेवन अच्छा माना जाता है। ऐसा कह सकते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन से रात में गर्म दूध पीने की शुरुआत की जानी चाहिए। वर्षा ऋतु में दूध का सेवन वर्जित माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें