फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली की युवती का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शामली जनपद के कैराना निवासी युवती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई हुई थी। आरोप है कि दूसरे वर्ग का एक युवक उसे अगवा कर ले गया। इस संबंध में युवती के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

कैराना निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। आरोप है कि रविवार की शाम उसे दूसरे वर्ग का युवक अगवा कर ले गया। इसकी सूचना पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को पिता ने कोतवाली पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। उधर, इसकी सूचना पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अंकित बड़ौली के साथ कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और युवती को बरामद करने की मांग की। बताया कि यह मामला दो वर्गों का है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि फिलहाल मामला गुमशुदगी में दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें