फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार माह में तीन बार ठगा गया शाहजहांपुर का युवक, 3.88 लाख रुपये गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर ठगों ने पहले फरवरी में ठगी की, मई में साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की तो फिर ठगों का शिकार हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। साइबर ठगों के जाल में शाहजहांपुर गांव का सुलेमान अली ऐसा फंसा कि चार महीने में उसके साथ तीन बार ठगी हो गई। चार माह में साइबर ठगों के हाथों 3.88 लाख रुपये गंवाने के बाद सुलेमान अली ने साइबर थाने में पहुंचकर शिकायत की।
शाहजहांपुर गांव निवासी सुलेमान ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 13 फरवरी को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने इफको खाद डीएपी का लाइसेंस दिलाने की बात की। दोबारा कॉल करके लाइसेंस फीस के पचास हजार रुपये जमा करने के लिए कहा तो उसने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद किशोर कुमार सोलंकी के नाम से व्यक्ति ने फोन कर यूरिया और डीएपी मंगवाने के लिए रकम जमा करने के लिए कहा। इसके लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा नई दिल्ली के खाते का नंबर भी भेजा। उसने 1.45 लाख रुपये खाते में जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी को उससे एक लाख रुपये जमा कराए गए। एजेंसी का लाइसेंस नहीं मिलने पर 20 मई 2025 को साइबर हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत की। तभी एक फोन आया और 8550 रुपये फोन पे एप से ट्रांसफर कराए। इसके बाद जीएसटी जमा कराने का झांसा देकर 53 हजार 240 रुपये जमा कराए गए। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें